Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज पुलिस ने हनुमानगढ़ जंंक्शन पुलिस टीम ने की है। सभी आरोपी बाहरी जिलों के निवासी हैं।

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी किसी अन्य मास्टरमाइंड के लिए काम कर रहे थे। पुलिस मुख्य आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है। आरोपी फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाते थे। वे लोगों को अपने जाल में फंसाकर रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य शुल्कों के नाम पर पैसे ऐंठते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पुछताछ की जा रही है। इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फेला होने का अनुमान है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह में शामिल कुछ युवक 12 से 15 हजार रुपए मासिक वेतन पर काम कर रहे थे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!