राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सर्व कामगार सेवा संघ राजस्थान की टीम प्रदेशाध्यक्ष भंवर पुरोहित के नेतृत्व में बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से मिलकर वार्ता की। पुरोहित ने बीकानेर में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान में नशे के व्यापार की वस्तुओं के अलावा अभियान में शहर में युवाओं सट्टेबाज़ी,अवैध हथियार ,जुआ का प्रचलन भी रोका जाये एवं अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा ब्याज का आदान- प्रदान बीस रूपये सैकडा से किया जा रहा है


इससे समाज में युवाओ के अंदर अपराध की प्रवृत्ति का विकास हो रहा है जो कि समाज के लिए गहन चिंतन का विषय है। अभियान में इन मुद्दों को भी शामिल किया जाना चाहिए। पुरोहित ने निवेदन किया कि इस अभियान में सामाजिक संगठनों की भूमिका भी तय होनी चाहिए और इनका सहयोग लेना चाहिए। प्रदेश महामंत्री आर एस हर्ष ने कहा कि संघ की पुरी टीम समाज में व्याप्त इन कुरितियों के उन्मूलन में आपके सहयोग के लिए तैयार है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि हम समाजिक संगठनों व शहर के प्रबुद्धजनों की भी भूमिका तय करेगे ताकि बुराई को समाज से समाप्त किया जा सके। इस अवसर पर शिष्टमंडल में संघ के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र उपाध्याय, प्रदेश मंत्री धन्नादास, संगठन मंत्री सुभाष पुरोहित, प्रचार मंत्री कैलाश सारस्वत, जगदीश शर्मा सहित संघ के सदस्य उपस्थित रहे।




