Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर जिले में पंजाब बॉर्डर के पास की हे। जहां पर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए जाल बिछााया। जिसके बाद जैसे ही पुलिस से घिरते हुए अपराधी दिखे तो सभी ने पुल से छलांग लगा दी।

 

दरअसल श्रीगंगानगर में पंजाब बॉर्डर के नजदीक धाींगतानिया पुल पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 भागते हुए पुल से नीचे गिर गए। घायल ं को सादुलशहर के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। बताए जा रहरा है कि पकड़े गए आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे गंभीर मामलों में वांटेड थे।

 

पुलिस का कहना है कि ये अब फिर से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें पहले ही पकड़ लिया। जिला पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी है। फिलहाल घायल को इलाज के लिए श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इनके पास से तीन पिस्टल, एक दर्जन कारतूस भी जब्त किए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!