राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शिक्षा मंत्री ने एक बार फिर शिक्षकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। यह बयान भीलवाड़ा में एक हरित संगम मेले में दिया है। जहां पर शिक्षा मंत्री अतिथि के रूप में पहुंचे थे। जहां पर शिक्षा मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि अब से कोई भी शिक्षक क्लास में मोबाइल लेकर नहीं जाएगा, और ना ही स्कूल के समय में कोई शिक्षक पूजा या नमाज के नाम पर स्कूल छोड़ सकता है।
मदन दिलावर ने कहा, “शिक्षा के क्षेत्र में पूर्व में जो शिक्षा विभाग ने आदेश दिए गए हैं उसमें प्रगाढ़ता लाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी स्कूलों में मोबाइल बंद करवा दिए हैं। कोई भी शिक्षक पढ़ाते समय मोबाइल नहीं ले जाएगा, क्योंकि स्कूल में मोबाइल ले जाने से मोबाइल की घंटी बजती है, तब शिक्षक और बच्चे दोनों डिस्टर्ब होते हैं। साथ ही पढ़ाई में व्यवधान आता है। वहीं, स्कूल समय में कोई भी शिक्षक धार्मिक पूजा-पाठ के नाम पर स्कूल नहीं छोड़ेगा। कई बार कोई शिक्षक कहता है- मैं भेरुजी की पूजा करने जाऊंगा, कोई कहता- मैं बालाजी की पूजा करने जाऊंगा, कोई कहता है- नमाज पढऩे जाऊंगा। मेरा कहना है कि स्कूल समय में यह संभव नहीं है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!