राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घरेलू सिलेंडर के व्यवसासियक उपयोग को लेकर रसद विभाग सख्त है। लगातार विभाग द्वारा घरेलू सिलेंंडर को जब्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार केा जांच दल ने अवैध रिफलिंग करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कुम्हारों के मोड़ गंगाशहर में की है। जहां से तीन घरेलू गैस सिलेंडर,एक इलेक्ट्रिक कांटा,एक रिफलिंग मशीन जब्त की है। इस सम्बंध में जिला रसद अधिकारी ने बताया कि रिफलिंग की शिकायत मिली थी। जहां पर कार्रवाई करते हुए टीम ने मशीले और सिलेंडर जब्त किए है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!