सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबर
सामाजिक एकता को बढ़ावा देने हेतु मानवाधिकार सुरक्षा संघ द्वारा गणेशोत्सव के अंतिम दिन भव्य आयोजन
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मानवाधिकार सुरक्षा संघ की प्रदेश अध्यक्ष मंजू जैन द्वारा गणपति जी के अंतिम दिन एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दमयंती चंचल सैन, मीरा देवी सुथार उपस्थित थें। मानवाधिकार सुरक्षा संघ का प्रमुख उद्देश्य समाज में मानवाधिकारों की रक्षा और जागरूकता को बढ़ाना है। यह संघ विशेष रूप से वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्य करता है। समाज में समानता, सद्भाव और एकता को बनाए रखना संघ का मुख्य लक्ष्य है, और इसके लिए समय-समय पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज के सभी वर्गों के लोग एक मंच पर आकर एकता और भाईचारे का संदेश दे सकें।
इसी कड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस कंपटीशन, प्रश्नोत्तरी, डांस प्रतियोगिता और अन्य रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। अशोक सोलंकी और उनके परिवार ने इस आयोजन में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ सहभागिता निभाई, जिससे माहौल और भी उत्सवमयी हो गया।

इस आयोजन की विशेषता यह रही कि दिव्यांगजन खिलाडिय़ों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समाज के प्रति अपनी सहभागिता को दर्शाया। रविंद्र कुकणा और शोभा पंचारिया ने अपने गीतों से समां बांधा, जबकि रुचिका गहलोत ने अपने नृत्य से दर्शकों का मन मोहा। गुंजन सोलंकी ने नेताजी की भूमिका निभाते हुए अपनी अदाकारी का प्रदर्शन किया और अन्य बच्चों ने कृष्णा, कान्हा और गणेश जी की विभिन्न वेशभूषाओं में अपनी प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथियों और संघ की प्रदेश अध्यक्ष मंजू जैन ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सामाजिक एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!