Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों देशनोक मूल के भामाशाह,उद्योगपति सुंदरलाल दुग्गड का कोलकाता में निधन हो गया था। जिसके बाद कल रविवार को देशनोक व्यापार मंडल संस्थान ने प्रतिष्ठित भामाशाह, समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री सुंदरलाल दुगड़ जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
व्यापारियों ने बताया कि सुंदरलाल दुगड़ ने अपने जीवनकाल में समाजहित, शिक्षा, स्वास्थ्य और धर्म क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनके निस्वार्थ कार्यों और परोपकारी दृष्टिकोण ने देशनोक सहित सम्पूर्ण क्षेत्र को नई दिशा दी।

 

विशेष उल्लेखनीय है कि सुंदरलाल दुगड़ ने जीवनकाल में देहदान का संकल्प लिया था, जो उनके महान और प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रतीक है। यह निर्णय आने वाली पीढिय़ों के लिए मार्गदर्शक और समाजसेवा की सच्ची मिसाल है।
उनके सेवाकार्य केवल देशनोक तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरे भारत में उन्होंने अनेक समाजोपयोगी एवं परोपकारी कार्य किए, जिनसे असंख्य लोग लाभान्वित हुए। व्यापार मंडल परिवार ने कहा कि दुगड़ की भामाशाह परंपरा, दानशीलता और सामाजिक सेवाएँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। उनकी स्मृतियाँ हमारे हृदयों में अमर रहेंगी।

 

 

श्रद्धांजलि सभा में देशनोक व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल नाहटा,छगन लाल सोनी, माणक चंद अग्रवाल, विजय कुमार मोहता,रामकिशन मुंधडा,गोपाल साध, मनीष मोदी, शिखर नाहर, मगन जीनगर, सुखदेव शर्मा, रोशन सबलानिया,पंकज शर्मा,जेठू भार्गव,गोकुल मोहता,अख्तर राठौड़,शौकत अली,सद्दाम अली, शौकत अली, रमेश कोठरी,लालचंद कातेला, धीरू छल्लाणी,मनीष अग्रवाल, दीपक खत्री, हितेश कातेला, शंकर अग्रवाल, राजू आचार्य, साँवर लाल भार्गव, गोवर्धन कुम्हार, पंकज खत्री,विपिन शर्मा, अशोक उपाध्याय,राजू कुमावत, जगदीश चौहान भरत शर्मा,पंकज शर्मा अरुण छल्लाणी,चिराग राठौड़, भवानी शंकर खत्री सहित अनेक व्यापरीगण उपस्थित रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!