राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। देर रात को चार मंजिला इमारत के गिर जाने की खबर सामने आयी है। घटना दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके की है। जहां पर शुक्रवार देर रात ढाई बजे एक 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में से 14 लोगों को निकाल लिया गया है। अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें पहुंची हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी बिल्डिंग ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। शुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!