Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। तेजी से हो रहे डिजीटल ठगी के मामले में अब पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। बीकानेर पुलिस ने अभियान म्यूल हंटर के तहत साइबर ठग गिरोह के एक सहयोगी को पकड़ा है। जिससे पुछताछ जारी है। साइबर पुलिस ने बंगलानगर के रहने वाले चंपालाल सोनी को पकड़ा है।

 

आरोप है कि करंट खाता खुलवाकर कुछ ही दिनों में करोड़ों का लेन देन किया गया। जिसके बाद एजेंसियों को इसमें गड़बड़ी लगी तो मामले की जांच शुरू की। आरोपी ने एक फर्जी फर्म तैयार करवाई, जबकि जांच में ऐसी किसी वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि का पता नहीं चला।

 

आरोप है कि इसी फर्म के नाम पर बैंक में करंट अकाउंट खुलवाया गया और बाद में उसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए किया गया। साइबर थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के खाते में 16 अप्रैल से 4 मई के बीच मात्र 19 दिनों में 2 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक की राशि जमा हुई।

 

इतनी बड़ी रकम के लगातार लेन-देन ने जांय एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह राशि किन राज्यों और किन साइबर ठगी मामलों से जुड़ी हुई थी।
जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर ठगों के संपर्क में था और निवेश तथा ट्रेडिंग के नाम पर लोगों को उगने वाले गिरोहों को बैंक खाते उपलब्ध कराता था। पूछताछ में सामने आया कि वह अपने और अन्य लोगों के खातों में ठगी की रकम जमा करवाकर नकदी निकालता था तथा बाद में रकम गिरोह तक पहुंचाता था।

 

इसके बदले उसे कमीशन मिलता था। इतना ही नहीं आरोपी अन्य लोगों के बैंक खाते भी लगभग 10 प्रतिशत कमीशन पर लेकर साइबर अपराधियों के उपयोग में देता था। लगातार पुलिस ने आमजन से अपील कर रही है कि अपने से जुड़ी किसी भी प्रकार की निजी जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!