Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पार्र्किंग से गाड़ी के चोरी हो जाने की खबर सामने आयी हे। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में रेलवे कॉलोनी में रहने वाले संजय पुत्र सुखवीर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हे। घटना 13 सितम्बर की सुबह 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह कोठारी हॉस्पीटल के सामने स्थित पाकिँग में बाइक को खड़ा करके हॉस्पीटल में चला गया। जब वापस आकर देखा तो गाड़ी नहीं मिली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीछवाल: गाड़ी से डीजन निकाल ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में कोतवाली के पीछे रहने वाले गोविंद गोपाल ने अज्ञात तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 सितम्बर की रात की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति रात के समय में उसके वाहन से डीजल निकालकर दूसरी गाड़ी में भर कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गजनेर: लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारने और घायल कर देने का मामला सामने आया हे। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में भट्डों का चौक में रहने वाले बाबूलाल ने मार्शल गाड़ी संख्या आरजे-07-एफए-00132 के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 15 सितम्बर को नवोदय फांटै पर वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!