Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

crime news बड़े गैंगवार की आंशका के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कुछ समय तक अपराधिक घटनाओं में एक साथ रहने वाले अब एक-दूसरे के विरोधी बन गए है। जिसके बाद अब वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गयी है। बीते समय तक गैंगस्टर लॉरेंस की गैंग में शामिल रहे गोल्ड़ी बराड़, रोहित गोदारा सहित अनेक अपराधी अब लॉरेंस गैंग से बगावत कर चुके है ।
जिसके बाद अब वर्चस्व की लड़ाई तेज हो गयी है।

दोनो ही गैंग में अपराधी पाला बदलने लगे है। जिसके चलते दोनो गैंग में जबरदस्त विरोध हो गया है। कुछ समय पूर्व दुबई में लॉरेंस के करीबी रहे सीपा की गर्दन काटकर हत्या कर दी। जिसकी जिम्मेवारी गैंगस्टर गोल्ड़ी बराड़,रोहित गोदारा गैंग ने ली। सीपा की हत्या से पहले भी लॉरेेंस के करीबी हैरी बॉक्सर की गाड़ी पर हमला किया गया।

सीपा की हत्या का बदला लेने के लिए लॉरेंस गैंग ने इन दिनों गोल्ड़ी के खास माने जाने वाले पैरी की चंड़ीगढ़ में हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की सुरक्षा एजैंसियों के अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। गोल्डी बराड़ और लॉरैंस बिश्नोई में चल रही रंजिश को लेकर इन 3 प्रदेशों में गैंगावर की घटनाएं बढ़ सकती है।

ऐसे में एजेंसियां भी अलर्ट हो गयी है और दोनो गैंग के गुर्गो पर खास नजर रखी जा रही है। दूसरी और सोशल मीडिया पर भी कई ऑडियो वायरल हो रहे है। जिनमें गैंगस्टर के नाम से तेजी से वायरल हो रहे है। एक ऑडियो गोल्ड़ी बराड़ के नाम से वायरल हो रहा है। जिसमें गोल्ड़ी लॉरेंस गैंग को लेकर अपनी बात कहते हुए कह रहा है कि पैरी की हत्या लॉरेंस गैंग ने की है।

 

वहीं एक और ऑडियो वायरल हो रहा है जो कि लॉरेंस गैंग की और से बताया जा रहा है। जिसमें बोला जा रहा है कि पैरी की हत्या हमने करवाई है और आने वाले समय में गोल्ड़ी,रोहित को भी बता देंगे कि हम क्या चीज है। इन सबके बीच दोनो गैंग के बीच बड़े गैंगवार की संभावना बढ़ गयी है। दोनो गैंग जो कि कभी एक साथ काम करते थे आज दोनो के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई है कि अपने आप को बड़ा बताने के लिए लगातार एक-दूसरे की हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!