Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। माँ द्वारा अपने बेटे को ही जन्म के कुछ ही घंटे में गला घोंंट कर हत्या कर देने की सनसनीखेज खबर में अब पुलिस ने राज से पर्दा उठा दिया है। मामल चुरू के सरकारी अस्पताल से जुड़ा है। जहां पर नवताज की जन्म के कुछ ही घंटे में मौत के बाद अब पुलिस ने राज से पर्दा उठा दिया है। मां गुड्डी देवी ने ही जन्म के 2 घंटे बाद नवजात का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। किसी को बच्चे के चिल्लाने की आवाज नहीं आए, इसलिए पहले उसका मुंह दबाया और फिर गला घोंट दिया।

 

नवजात की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ। महिला की बड़ी बहन ने कोतवाली थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है। बेटे की हत्या के बाद भी मां के चेहरे पर कोई मलाल नहीं था। फिलहाल आरोपी डीबी अस्पताल में भर्ती है। डिस्चार्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

 

अजीतसर निवासी मैना देवी ने रिपोर्ट दी कि छोटी बहन गुड्डी की शादी उसके देवर ताराचंद के साथ 24 साल पहले हुई थी। गुड्डी का पति ताराचंद को 10 साल पहले पैरालिसिस हो गया था, तब से वह चारपाई पर पड़ा है। परिवार की आर्थिक हालत खराब होने की वजह से गुड्डी मानसिक रूप से परेशान रहती थी। 6 नवंबर की रात करीब 11 बजे गुड्डी को प्रसव पीड़ा हुई थी। इस पर हम उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

 

उसी रात गुड्डी के नॉर्मल डिलीवरी से बेटा हुआ था। गुड्डी के 3 साल पहले भी बेटा हुआ था, जिसके बाद से उसका पति मानसिक रूप से भी बीमार रहने लगा। मैना ने बताया- प्रसव के बाद गुड्डी रोने लगी और कहा- उसके पहले से 4 बच्चे हैं। पति भी बीमार है, अब कौन कमाएगा। इस बीच उनको वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। रात को सभी सो गए थे।

 

मैना ने बताया- सुबह उठकर मैं गुड्डी के पास गई, तब बच्चा कोई हरकत नहीं कर रहा था। नवजात के गले पर दबाने के निशान थे। इस पर नवजात को डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मैंने आकर गुड्डी को यह बात बताई तो वह रोने लगी और कहा- मुझसे गलती हो गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!