राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का लगाताार अभियान जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ताबड़तोड़ एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नाल पुलिस टीम ने थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए डोडा के साथ एक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी की टीम ने रावला गंगानगर के रहनेव ाले राजवीर को दस किलो डोडा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ जारी है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
संबंधित खबरें
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE