Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सर्विस रोड़ के बीच लगे पोल के चलते करंट फैल जाने से गाय की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नाल से जुड़ी है। जहां पर सर्विस रोड़ पर लगे पोल में करंट के चलते गाय की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सर्विस रोड के बीच लगे बिजली के पोल पर तार खुले पड़े हैं। बारिश के दौरान पोल में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आने से गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

 

लोगों का कहना है कि खुले तारों की समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान दिलाए जाने के बावजूद समय रहते आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सर्विस रोड के बीच लगे बिजली के पोल और खुले तारों की तत्काल जांच एवं मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!