Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते 100 दिनों से अधिक समय से मिडिल ईस्ट में तनाव है। जिसके चलते दुनियाभर में संकट के हालात है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर पुरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर बातचीत जारी हे और कई दौर की वार्ता हो चुकी है।

 

माना जा रहा है कि सकारात्मक रूख में अगर बातचीत चली तो आने वाले दिनों में दुनिया में संकट के बादल हट सकते हैं लेकिन इसी बीच इजराइल और ईरान के बीच वार-पलटवार जारी है। ईरान और इजराइल ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी है।
खबर है कि होर्मुज स्ट्रेट के पास एक तेल टैंकर में आग लगने के बाद उस पर सवार 24 भारतीय नाविकों को इंडियन नेवी ने बचा लिया है। शुरुआती रिपोर्टों में जहाज पर हमले की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

इस बीच ईरान ने घोषणा की है कि उसने फिलहाल इजराइल के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई रोक दी है। हालांकि उसने चेतावनी दी कि अगर इजराइल ने फिर से लेबनान या अन्य जगहों पर हमला किया तो उसे पहले से ज्यादा सख्त जवाब दिया जाएगा।

 

दूसरी ओर अमेरिका युद्धविराम और शांति समझौते की कोशिशों में जुटा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया है कि इजराइल और ईरान दोनों संघर्ष रोकना चाहते हैं और अंतिम समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि समझौता होने तक ईरान पर लगी नाकाबंदी जारी रहेगी। हालात को देखते हुए भारत सरकार ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द वहां से निकलने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पडऩे पर भारतीयों की मदद के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!