राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नगर निगम की टीम ने रविवार अलसुबह ही स्वच्छता के साथ अस्थाई ठेलों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई व्यास कॉलोनी क्षेत्र में की गयी है। जहां पर स्वच्छता ही सेवा के उद्देश्य से मेयर सुशीला कंवर,टीम ऑवर फॉर नेशन के सीए सुधीश शर्मा के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी मौजूद रहें। इस दौरान करीब 55 मिनटमें ही व्यास कॉलेानी क्षेत्र के साइस पार्क को साफ सुधरा बना दिया गया। सफाई के बाद मेयर ने मौके पर रहकर खुद अतिक्रमण और अवैध ठेले हटवाएं। मेयर ने इस दौरान बड़ी संख्या में अवैध ठेले हटवाएं है। मेयर ने इस दौरान कहा कि इस पखवाड़े में हमारे सभी काम हमारी दैनिक आदत में शामिल होने चाहिए। मेयर ने इस दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि अवैध ठेले वापस ना लगे अन्यथा जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!