राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। निकाय चुनावों के बाद कांग्रेस अब तक बोर्ड बनाने को लेकर अपर हैंड दिखाई दे रही है। सट्टा बाजार भी कांग्रेस का बड़ा दल मान रहा है हालांकि बहुमत का आंकड़ा मिलेगा या नहीं इस पर अब भी संशय की स्थिति है। इसी बीच कांग्रेस के बाड़ाबंदी से कुछ तस्वीरे सामने आयी है। जिसमें कुछ कांग्रेस प्रत्याशी क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे है। जिसमें एक वरिष्ठ कांग्रेसी भी शामिल है।

 

जो कि महापौर के संभावित नामों में गिना जा रहा है । कल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा किसको आर्शीवाद देंगे ये तो ईवीएम खुलने पर ही पता लगेगा लेकिन इससे पहले कांग्रेसी आनंद लेते हुए नजर आ रहे है। कल एक मीडिया से बातचीत करते हुए अनिल कल्ला ने कहा था कि हम बोर्ड बनाने जा रहे है। जो कि कांग्रेसी पहली बार चुनाव लड़े है उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि सावर्जनिक जीवन में किस प्रकार का व्यवहार करना है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!