राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश लगातार सर्दी का प्रकोप जारी है। मंगलवार की सुबह बीकानेर में घना कोहरा देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग के निर्देशेां के बाद प्रदेश के अधिकांश जिलों में छोटे बच्चों के लिए छुट्टी घोषित कर दी गयी है। राजस्थान में अगले 3 दिन सर्द हवा का असर रहेगा। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में उत्तरी हवा के असर से शीतलहर (कोल्ड-डे) की स्थिति बनी रहेगी। इन संभाग के जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। आज प्रदेश के 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 11 जनवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।
राजस्थान के किस जिले में कब तक छुट्टी
बीकानेर में 11 जनवरी तक,जयपुर – 8 जनवरी तक,करौली – 8 जनवरी तक,टोंक – 8 जनवरी तक,कोटा- 8 जनवरी तक,दौसा – 7 जनवरी तक,
डीग – 9 जनवरी तक,भरतपुर – 9 जनवरी तक,कोटा – 9 जनवरी तक,
धौलपुर – 9 जनवरी तक,बारां – 9 जनवरी तक,अलवर – 11 जनवरी तक,
हनुमानगढ़ – 11 जनवरी तक,श्रीगंगानगर – 11 जनवरी तक,कोटपूतली-बहरोड़ – 11 जनवरी तक,सवाई माधोपुर – 11 जनवरी तक,झालावाड़ – 11 जनवरी तक,चूरू – 11 जनवरी तक,खैरथल-तिजारा – 11 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!