Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लूटपाट और जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में जम्भेश्वर चौक के रहने वाले पुखराज सोनी ने राजाराम,हरिश,ओमप्रकाश व 5-7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 अप्रैल की दोपहर को बीकानेर रोड़ की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ लूटपाट की। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके पास से 2 लाख 15 हजार नकदी,सोने की चैन लूटकर ले गए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!