राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। CBSE का रिजल्ट इसकी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर पर चेक किया जा सकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

छात्र कई ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स – cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, DigiLocker, UMANG ऐप के जरिए अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट देखने के लिए, छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। लॉगिन करने के तुरंत बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी। CBSE 10th Result 2026 का डायरेक्ट लिंक (Direct Link) ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर एक्टिव हो गया है। यहां रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स देखते रहें।




