राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो पक्षों में आपस में मारपीट के मामले में दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। मामला कोटगेट थाना क्षेत्र के फड़बाजार क्षेत्र में पावर हाउस के पास रेलवे लाईन का है। इस सम्बंध में एक पक्ष की और से महबूब खान ने अब्बास,शाहिद,शाह मो,सद्दाम,अमन,वाजीद,नजमा व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके व उसके भाई कांग्रेस नेता आजम अली के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष की और से प्रार्थी ने आजम अली,महफुज,मेहबूब,रमजान,पप्ु,जमशेर,इरफान,सिकंदर,अरमान,मोंटू सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट की ओर थाप-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने दोनो पक्षों की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!