राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। नेशनल हाईवे पर लगातार हादसो की खबर सामने आ रही है। कल दिन में हुए हादसे के बाद देर रात को फिर एक कार पलट गई। जानकारी के अनुसार देर रात करीब10 बजे गांव बिग्गा के पास नेशनल हाइवे पर एक आल्टो कार पलट गई। दुर्घटना में एक पैदल यात्री सहित चार जने घायल हो गए। पदयात्री दिनेश भार्गव राजलदेसर से तोलियासर पैदल जा रहा था। वहीं बीकानेर निवासी कार में सवार सचिन, युवराज, वैभव घायल हुए और एक अन्य सवार रावत सिंह मामूली चोटिल हुआ। तीन घायलों को निजी वाहनों से व एक घायल को गरीब सेवा संस्थान से उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का इलाज किया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!