राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भैरूनाथ के दर्शन कर लौट रही भक्तों की कैंपर के पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना लखासर-सूडसर रास्ते की है। जहां पर कैंपर में सवार लोग लखासर भैरूनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान कैंपर पलट गयी। जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके बाद कुचौर अगुनी निवासी गोपी,देराजसर निवासी रामू को बीकानेर रेफर कर दिया है। कैपर में सवार अधिकांश यात्री देराजसर और दुलचासर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!