राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जमीनी विवाद को लेकर भाई भाई के बीच हो जाने और एक भाई की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर थाना क्षेत्र के अक्कासर गांव की हे। जहां पर दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। कुछ ही देर में कहासुनी विवाद में तब्दील हो गयी और मारपीट हो गयी। इस मारपीट में एक भाई के सिर पर चोट लग गयी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक जेठाराम पुत्र चुनाराम है। वहीं मृतक का बेटा सुनील इस विवाद में घायल हेा गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पातल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। घायल के सिर पर चोटें आयी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!