Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नहर में डूबने से जेठ और बहू की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के चुरू के तारानगर से जुड़ी है। जहां पर
खरतवास गांव से दिल दहला देने वाली खबर आयी है। जहां पर बहू को बचाने के प्रयास में जेठ ने नहर में छंलाग लगा दी। जिसके चलते डूबने से दोनो की मौत हो गयी।

ग्रामीणों और पुलिस ने बहू का शव तुरंत बाहर निकाल लिया, जबकि गोताखोर ने घंटों की मशक्कत के बाद जेठ का शव बरामद किया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव के प्रेमसिंह के खेत में राजूराम और उनकी बहू धापा देवी मूंगफली की फसल की निराई-गुड़ाई कर रहे थे।

 

इसी दौरान धापा देवी नहर से पानी निकालने गई थी। नहर से पानी निकालते समय धापा देवी का अचानक पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। उनकी चीख सुनकर राजूराम तुरंत मौके पर पहुंचा और धापा देवी बचाने के लिए बिना देर किए नहर में कूद गया। हालांकि, नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!