Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नहाने के लिए नहर में उतरे तीन युवकों में से दो के डूब जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर अरजनसर मार्ग पर लालेरा बस स्टैंड के पास कंवरसेन लिफ्ट नहर में शाम के समय में तीन युवक नहाने के लिए उतरे। तेज बहाव के चलते युवक अपने आप को संभाल नहीं पाए और डूबने लगे।

 

इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने साहस दिखाते हुए युवकों को बचाने का प्रयास किया। जिसमें एक युवक को बचा लिया गया लेकिन दो युवक तेज बहाव के चलते बह गए। बताया जा रहा है कि जगदीश, सुखराम और दिनेश पानी में नहाने के लिए उतरे थे। जिनमें से सुखराम को डूबने से बचाया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर महाजन पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल बाबूलाल जाब्ते सहित पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुुरु कर दिया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!