Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bollywod राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। बॉलीवुड़ अभिनेत्री और सिंगर रही सुलक्षणा पंडित का मुंबई में गुरुवार शाम 7 बजे निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ। वे काफी समय से बीमार थीं। सुलक्षणा पंडित ने मुंबई के नानावटी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। हम उन्हें नानावटी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई 1954 को हुआ था। वह एक संगीत से जुड़े परिवार से थीं। उनके चाचा महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे।
सुलक्षणा ने सिर्फ 9 साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था। 1967 की फिल्म ‘तकदीर’ में उन्होंने लता मंगेशकर के साथ मशहूर गीत ‘सात समुंदर पार से’ गाया था। साल 1975 में फिल्म ‘संकल्प’ के गाने ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

उन्होंने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, येशुदास और उदित नारायण जैसे गायकों के साथ डुइट गाए। 1980 में उनका एल्बम ‘जज्बात’ (॥रूङ्क) रिलीज हुआ, जिसमें उन्होंने गजलें गाईं।

1986 में उन्होंने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में फेस्टिवल ऑफ इंडियन म्यूजिक में भी प्रस्तुति दी। उनकी आवाज आखिरी बार 1996 की फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के गाने ‘सागर किनारे भी दो दिल’ में सुनाई दी, जिसे उनके भाइयों जतिन-ललित ने कंपोज किया था।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!