Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रेलवे टे्रक के पास युवक का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के राजलदेसर क्षेत्र की है। जहां पर रेलवे के पश्चिमी आउटर सिग्नल ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को शव के पास एक मोबााइल फोन भी मिला है।

 

जिसके आधार पर युवक की पहचान दिल्ली निवासी कमल कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक कमल कुमार बीकानेर से दिल्ली जा रहा था और कैटरिंग का काम करता था। प्रथम दृष्टया यह मामला दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन से गिरने का माना जा रहा है।
घटना की सूचना पर एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को राजलदेसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मंगलवार दोपहर परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!