राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर सो बाइक सवार की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में श्यामलाल माली ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना जगंदम्बा होटल से 1 किलोमीटर से पहले कालु की तरफ की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि बाइक सवार काुल से आड़सर की और बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गाड़ी से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गिर गया और घायल हो गया। बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!