राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में माँ-बेटे की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सरदारशहर से जुड़ी है। जहां पर शिमला-बोघेरा मार्ग पर हादसे में माँ-बेटी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार माँ-बेटा करीब एक बजे के आसपास बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे।
इस दौरान शिमला-बोघेरा मार्ग पर सामने कैंपर आने से बाइक का बैलेंस बिगड़ा गया और पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों बैंक से पैसे निकालकर वापस गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रामस्वरूप पुत्र सोहनराम मेघवाल, मां इमरती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनो पास के गांव शिमला में बैंक से पैसे निकालने आए थे। दोनों पैसे निकालकर वापस लौट रहे थे।


