Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ क्षेत्र के पल्लु में की गयी है। पुलिस ने पंजाब निर्मित बीयर की 6 हजार 720 कैन बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपए बताई जा रही है।

 

इस मामले में बीयर से भरी एक पिकअप को जब्त कर ड्राइवर दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिलेभर में अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस को मुखबिरों से शराब के परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके में नाकाबंदी बढ़ाई गई। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

 

जांच में वाहन से कुल 6 हजार 720 कैन पंजाब निर्मित किंगफिशर बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही पिकअप वाहन को जब्त कर ड्राइवर दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!