राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने नोटों के बीच में कागज डालकर चलाने को लेकर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की गयी है। जहां पर 500-500 की गडिड़यों के बीच कागज डालकर लोगों को चूना लगाने की योजना थी। पुलिस को इसकी भनक लगते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई की है।
पुलिस ने करीब 60-65 लाख के ऐसे कागज और नोटों के साथ दो को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार ये लोग 500-500 की गडिडयों में ऊपर नीचे नोट और बीच में उसी हिसाब के कागज लगाकर बाजार में चलाने की फिराक में थे लेकिन समय रहते ही पुलिस ने दबोच लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दे कि कुछ समय पूर्व भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नकली नोट पकड़े गए थे।


