राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज जिला ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा 15 मामलों में जब्त किए गए करीब 8 करोड़ 70 लाख का नशीला पदार्थ नष्ट किया गया है। इस दौरान एसपी मुदृल कच्छावा, एडिशनल एसपी चक्रवर्ती राठौड़ सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहें। पुलिस टीमों ने 15 मामलों में जब्त 37 किलो डोडो, 2 किलो से अधिक गांजा, 2.37 ग्राम एमडी, 116 ग्राम स्मैक, 12.41 ग्राम एमडीएम को नष्ट करवाया गया है। बता दे कि एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई की जा रही है।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE