Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News वार्ता में सकारात्मक बातचीत की आस
राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। खेजड़ी बचाओ महापड़ाव जारी है। चार दिनों से महापड़ाव जारी है वहीं तीन दिनों से सैकड़ों पर्यावरण प्रेमी अनशन पर बैठे है। लगातार पर्यावरण प्रेमियों का अनशन जारी है। आज तीसरे दिन पर्यावरण प्रेमियों का खेजड़ी के कानून को लेकर राहत मिलने की उम्मीद जगी है। सरकार की और से आज वार्ता के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजा गया है। सरकार की और से मंत्री के. के. विश्नोई, जसवंत विश्नोई, विधायक पब्बाराम विश्नोई और प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी विश्नोई इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल है। जो कि महापड़ाव स्थल पर पहुंच गए है।

 

महापड़ाव स्थल पर बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद है। अब प्रतिनिधि मंडल के साथ सघंर्ष समिति के साथ वार्ता हो रही है। ऐसे में अब इंतजार किया जा रहा है कि दोनो पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत हो ताकि पर्यावरण प्रेमियों को राहत मिले।
बता दें कि इससे संत स्वामी सच्चिदानंद अस्वस्थ हो गए। जिनको अस्थाई अस्पताल ले जाया गया है। जहां पर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा है।

महापड़ाव का चौथा और अनशन का तीसरा दिन~ आज महापड़ाव का चौथा दिन है और अनशन का तीसरा दिन है। करीब 500 पर्यावरण प्रेमी अन्न और जल छोड़कर बेठै है और कठोर कानून की मांग कर रहे है। लगातार पर्यावरण प्रेमी कह रहे है कि हमे हमारी खेजड़ी के लिए कानून मिले। लगातार महापड़ाव स्थल पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है।

अन्य जगहों पर भी शुरू हुआ प्रदर्शन और अनशन
कल महापड़ाव स्थल से देशभर के पर्यावरण प्रेमियों को आव्हान किया गया था कि आप अपनी जगहों पर ही अनशन और प्रदर्शन करें। इसी क्रम में आज बॉर्डर क्षेत्रों से लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के प्रदर्शन, अनशन और ज्ञापन को लेकर खबरें सामने आ रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!