Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के सुरधना से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के भाई तेजपाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई भंवरलाल ने 4 जनवरी की रात को दस बजे के आसपास घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर देशनोक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर देशनोक सीएचसी पहुंचाया। वहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।




