Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतमाला पर गाड़ी के पंचर हो जाने पर टायर को चैक कर रहे खलासी को दूसरे ट्रक द्वारा टक्कर मारने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के अमृतसर- जामनगर एक्सप्रेस हाईवे पर जैतपुर टोल के पास की है। इस सम्बंध में मकराना के रहने वाले अमराराम ने ट्रक ट्रेलर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि जैतपुर टोल के पास भारतमाला पर उसका ट्रक पंचर हो गया था। जिसे रोड़ के साईड में खड़ा कर दिया गया। ट्रक का टाचर पंचर होने पर उसका साथी खलासी गाड़ी से उतरा और ट्रक का टायर चैक करने लगा।

 

इस दौरान ट्रक ट्रेलर के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके साथी खलासी के टक्कर मार दी। जिससे उसके साथी खलासी सचिन के गंभीर चोटें आयी और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!