Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सुबह 7 बजे मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई तेजाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बड़ा भाई भंवराराम मानसिक रूप से परेशान था। 30 दिसंबर की सुबह अस्पताल ले जाते समय वह गाड़ी से कूद गया था। जिसके बाद 31 दिसंबर की सुबह 7 बजे भंवराराम ने घर में गमछे से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


