Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों प्रदेशभर के सैकड़ों पुलिसकमी परीक्षा पास करके हैड कांस्टेबल से एएसआई बने है। जिसके बाद पुलिकर्मियों के रिश्तेदारों और उनके साथियों ने उन्हें बधाई दी। नापासर थाने के दो हेड कांस्टेबलों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया है। नापासर थाने के हेड कांस्टेबल मूलाराम एवं किशन सिंह को एएसआई पद पर पदोन्नति मिलने पर शुक्रवार को थाने में खुशी की लहर दौड़ गई। थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने दोनों पदोन्नत एएसआई को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया।
साथियों ने पदोन्नत हुए दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE