Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोरी ऊपर से सीने जोरी की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में सुडसर निवासी सुलेमान पुत्र हबीब रहमान ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना हेमासर फांटे एनएच-11 पर 12 दिसंबर की दोपहर को पौने चार बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पिकअप को टक्कर मार दी। परिवादी ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से पिकअप को नुकसान हुआ और उसके व पिकअप चालक के चोटें आयी। जब बस चालक को शिकायत की तो बस चालक ने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।


