Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध पकड़ा गया है। खबर खाजूवाला के 17 केवाईडी की है। जहां पर एक संदिग्ध को पकड़ा है जो कि पाकिस्तान जाने की फिराक में था। एजेंसियां ने संदिग्ध को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जिससे पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी प्रशान्त वेदम के रूप में हुई है। जो कि 17 केवाईडी के पास पाकिस्तान के रास्तों के बारें में जानकारी ले रहा था। इसी दौरान उसे दबोच लिया गया।

 

जानकारी के अनुसार संदिग्ध पूव में भी अप्रैल 2017 में पाकिस्तान चला गया था जो कि 2021 में अटारी बॉर्डर से वापस भारत आया था। ऐसे में एजेंसियां जांच में जुटी है कि आखिर युवक दोबारा पाकिस्तान क्यों जाना चाहता था।
बीते 24 घंटे में यह तीसरी घटना है जब खाजूवाला क्षेत्र से ऐसी खबर सामने आयी है। इससे पहले 24 घंटे में दो बैलून मिल चुके है। जिसके बाद अब संदिग्ध को पकड़ा गया है। ऐसे में एजेंसियां भी सतर्क हो गई है कि आखिर माजरा क्या है। वहीं दूसरी और बॉर्डर क्षेत्र में भी गश्त को और ज्यादा सख्त कर दिया गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!