Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिता की हत्या कर झूठी कहानी बनाने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के चक 6 एमडीएम में 27 नवंबर का है। इस सम्बंध में 28 नवंबर को मृतक के बेटे ख्यालीराम ने अपने छोटे भाई योगराज पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था।

 

जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को फिर से वापिस निकलवाया और मेडिकल बोर्ड का गठन कर पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए और आरोपी योगराज को गिरफ्तार किया है। जिससे हत्या को लेकर पूछताछ जारी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!