Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने रविवार को लूणकरणसर के शेखसर में जनसुनवाई की तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। शेखसर के सार्वजनिक पार्क में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आमजन के कार्य पूर्ण गंभीरता से करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनसुनवाई की विशेष व्यवस्था की गई है। सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई प्रकरण लंबित ना रहें। उपखंड अधिकारी भी नियमित रूप से आमजन की सुनवाई करे।

 

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, ट्रांसफार्मर बदलने, रास्ता खुलवाने, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं रखी। इनके निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने शेखसर के विद्यालय में बनाए गए टीनशेड और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन विद्यालय भवन का अवलोकन किया। कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने गांव में बने सार्वजनिक पुस्तकालय-वाचनालय को देखा और कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह लाभदायक साबित होगा। उन्होंने अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, लूणकरणसर प्रधान कानाराम गोदारा, उपखंड अधिकारी दयानंद रुयल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!