Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर आज बीकानेर स्थित उनके स्मारक स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के निर्देशन एवं जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। स्मारक स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार ने स्वयं झाड़ू थामकर कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया। इस अवसर पर उनके साथ कमल विधाणी एवं रानी बाजार मंडल उपाध्यक्ष मुकेश बन सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। पंवार ने कहा कि पंडित जी का जीवन हमारे लिए प्रेरणा का पुंज है और उनके स्मारक की सेवा करना हम सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है।

 

जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और कार्यकर्ताओं में सेवा भाव जागृत करना है। मुकेश बन ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में पूरी टीम ने परिसर की साफ-सफाई की और प्रतिमा स्थल को स्वच्छ कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस सेवा कार्य में राजेंद्र पंवार, कमल विधाणी, मुकेश बन और रानी बाजार मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!