Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News बीते दिनों पुलिस ने बस से जब्त किए थे चार हथियार और कारतूस
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बस में अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। पुलिस ने बस से चार अवैध पिस्टल और तीस कारतूस जब्त किए थे। पुलिस ने इस मामले की जांच नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई को दी थी। विश्नाई की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में नाल थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की।

 

पुलिस ने हथियारों की तस्करी के मामले में मोमराज निवासी रोहीणा, फलौदी (मुख्य सरगना), मोनाराम उर्फ मोहनराम निवासी गिराजसर तथा रेवंतराम निवासी रोहीणा, फलौदी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी मध्यप्रदेश से अवैध हथियार मंगवाकर यहां विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।

 

नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि मुख्य सरगना मोमराज मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर अपने साथियों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता है। पुलिस अब आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य लिंक भी उजागर किए जा सकें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!