Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फसलों में छिड़कने वाला कीटनाशक दिनोंदिन जानलेवा साबित हो रहा है। बीकानेर जिले में लगातार कीटनाशक के चलते आमजन की मौत हो रही है। जिससे अब कीटनाशक का छिड़काव भी चुनौती सा बन गया है। इसी कीटनाशक के चलते तीन की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। तीनों घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों से सामने आयी है।
श्रीडूंगरगढ़-इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में केऊ निवासी चांदाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 11 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे के आसपास उसके पिता सुरजाराम ने कीटनाशक की बोतल से भूलवश पानी पी लिया। जिससे चलते उसके पिता के कीटनाशक चढ़ गई और मौत हो गयी।

नोखा- नोखा थाने में इस सम्बंध में रासीसर निवासी लीलाधर ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 4 नवंबर को उसके भाई केसरीचंद ने दोपहर के समय भूलवश दवाई की जगह कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गयी और इलाज के दौरान मौत हो गयी।
खाजूवाला- इस सम्बंध में खाजूवाला पुलिस थाने में चक 9 केडी निवासी बनवारीलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई राजेन्द्र को खेत में काम करते समय कीटनाशक चढ़ गया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गयी ओर मौत हो गयी। पुलिस ने तीनों की रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!