Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मृत्युभोज और डीजे को लेकर अब सामाजिक एकता दिखाते हुए बंद करने का निर्णय किया गया है। खबर श्रीडूंगरगढ़ के ऊपनी गांव की है। जहां पर ग्रामीणों ने एकजुटता का परिचय दिया और सामूहिक रूप से निर्णया किया है। ऊपनी के ग्रामीणों ने कुरीतियों के खिलाफ सकारात्मक हुए सामूहिक रूप से पहल करते हुए मा ने मृत्युभोज और डीजे पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।

 

गत दिनों आयोजित एक बैठक में ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया, जिसमें गांव के सभी प्रमुख लोगों ने भाग लिया। ग्रामीणों सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव मृत्युभोज बंद किया जाएगा। इसके अलावा विवाह समारोह में डीजे का प्रयोग पूर्णत: बंद करने का भी निर्णय लिया गया। निर्णय की पालना नहीं करने पर जुर्माने का भी फैसला लिया गया। मृत्युभोज बंद होने से अनावश्यक खर्च रुकेंगे और परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा। वहीं डीजे बंद होने से अनावश्यक विवाद और शोर-शराबा भी नहीं होगा, जिससे गांव का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!