Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से रोड़वेज की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। रोड़वेज ने बीकानेर आगार के लिए एसी बसें देने जा रही है। जिसके बाद यात्रियों का सफर आरामदायक होगा। ऐसे में आने वाले समय में बीकानेर से जाने वाले यात्रियों को लग्जरी सुविधाएं मिलेगी। बीकानेर आगार को यह सुविधा मिलने के बाद लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्री आरामदायक सफर कर पाएंगे।

 

इस सम्बंध में रोडवेज बीकानेर आगार से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड़वेज द्वारा यात्रियों को आधुनिक व बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बीकानेर रोडवेज आगार के बेड़े में जल्द ही एसी स्लीपर बसें शामिल की जाएंगी। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को निजी बसों जैसी सुविधाएं सरकारी दरों पर मिल सकेंगी। ये सभी बसें कांटे्रक्ट आधार पर होगी। ये बसेंं फिलहाल प्रस्तावित है और जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, उदयपुर जेेसे रूट पर चलेगी।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!