Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। क्षत्रीय सभा एवं ट्रस्ट, बीकानेर संभाग मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ,रजवाड़ी गु्रप बीकानेर के तत्वाधान की तरफ से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के पोस्टर का विमोचन आज बीकानेर पूर्व विधानसभा की विधायक सिद्धि कुमारी व नया शहर थानाधिकारी कविता पूनिया के द्वारा किया गया । संस्थापक उषा कंवर ने बताया की आज के समय में जिस तरीके से छात्राओं व महिलाओं को आत्मरक्षा की बहुत ज्यादा जरूरत है। इसलिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 दिसंबर से 7 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर व राजस्थानी कल्चर को बनाए रखने के लिए साफा पहनने का भी प्रशिक्षण श्री राजपूत करणी विश्राम गृह, बीदासर हाऊस, तीरथ स्तंभ में आयोजित होगा। इस अवसर पर मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ की समस्त टीम मौजूद रही।
🔥 ट्रेंड्स



Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !
🏏
लाइव क्रिकेट स्कोर
LIVE