हरे-भरे पेड़ों को किया जा रहा है खत्म, स्थानीय लोगों में रोष-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक तरप सोलर प्लांट के चलते खेजडिय़ों को रेगिस्तान से जुदा किया जा रहा है। वहीं दूसरी और कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा वन सपंदा को नुकसान पहुंचाने की खबर भी सामने आ रही है। खबर छतरगढ़ से जुड़ी है। जहां पर मानव सेवा आश्रम के पीछे स्थित वन क्षेत्र से लोगों द्वारा हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में वन सपंदा को वन विहीन किया जा रहा है लेकिन वन विभाग के अधिकारी आंखे मूंदकर बैठे है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े ट्रैक्टरों में लकड़ी भरकर ले जाई जा रही है, इसके बावजूद वन विभाग मौन बना हुआ है।

न तो मौके पर निगरानी है और न ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई। पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि यदि समय रहते अवैध कटाई पर रोक नहीं लगी, तो आने वाली पीढिय़ों को इसके गंभीर दुष्परिणाम भुगतने पड़ेंगे। लोगों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!