Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 3 Client Ad 4 Client Ad 5

Client Ad 1 Client Ad 2 Client Ad 4 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5 Client Ad 5

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक बुधवार को एडीएम सिटी रमेश देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई इस बैठक में समाज कल्याण अधिकारी नंद किशोर ने चालू वित्तीय वर्ष की प्रगति रिपोर्टम प्रस्तुत करते हुए बताया कि अब तक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अधिनियम अन्तर्गत 130 व्यक्तियों को रूपये 112.50 लाख रूपये की सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है।

 

एडीएम सिटी देव ने 2 माह से अधिक समय से लंबित 67 प्रकरणों का निस्तारण शीघ्रतापूर्वक करने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सभी प्रकरणों की एफ.आई.आर. दर्ज होते ही तुरंत प्रकरण सहायता स्वीकृति हेतु पुलिस थाना स्तर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को भिजवाये जायें एवं थाना स्तर पर कोई प्रकरण लंबित नही रहे।

 

देव ने कहा कि न्यायालय में चालान पेश होने के तुरंत पश्चात चालान स्तर की राहत राशि स्वीकृति हेतु प्रकरण ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड कर पीडित को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाने हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को ऑनलाईन अग्रेषित करें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!